मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे बच्चे में कम वृद्धि हार्मोन है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 15:04

बच्चों में दिखने लगते हैं ये लक्षण :-

नियमित जांच के दौरान डॉक्टर बच्चों की हाइट की जांच करते हैं. समय के साथ डॉक्टर देख सकते हैं कि बच्चे कितनी तेजी से बढ़ते हैं. अगर बच्चा अपनी उम्र की तुलना में बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है, तो इसे ग्रोथ फेल्योर कहा जाता है. सबसे अधिक दिखाई देने वाले संकेतों में से एक हाइट है जो अधिकांश अन्य बच्चों की तुलना में बहुत कम नजर आती है, लेकिन कुछ बच्चों में ग्रोथ फेल्योर हो सकता है, भले ही उनकी हाइट कम न हो. अन्य लक्षणों में अन्य बच्चों की तुलना में बहुत छोटा दिखना यानी यौवन में देरी, देर से दांत आना, नाखून बढ़ने में देरी, मांसपेशी में कमजोरी, ऊर्जा में कमी, लड़कों में जन्म के समय छोटा लिंग, लो ब्लड शुगर शामिल हैं. बच्चों में ग्रोथ हार्मोन डेफिशियंसी देखने के लिए कुछ टेस्ट किए जा सकते हैं जैसे ब्लड टेस्ट, बोन एज एक्स-रे, जीएच सिम्यूलेशन टेस्ट, ब्रेन एमआरआई.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info